Tribune Times

Tribune Times

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के 5वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर: हरमीत सिंह कालका

SHARE:

 

नई दिल्ली, 7 जुलाई, 2026

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एवं शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के राष्ट्रीय नेता सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि 28 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के 5वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के उद्देश्य से पार्टी की टीम के साथ एक उच्च स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गईइस बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों तथा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे

 

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान समारोह की प्रत्येक छोटीबड़ी तैयारी की गहन समीक्षा की गईसंगतों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के आगमन, बैठने की व्यवस्था, मंच की रूपरेखा, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, सेवादारों की ड्यूटी तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तारपूर्वक विचारविमर्श किया गया तथा संबंधित टीमों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं

 

सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह समारोह केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के पंथक सिद्धांतों, जनसेवा, कौमी एकता तथा सिख समुदाय के अधिकारों के प्रति पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का भव्य प्रदर्शन भी होगाउन्होंने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस समारोह को हर दृष्टि से सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से दिनरात कार्य कर रहे हैं

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 28 जुलाई का यह विशेष समारोह दिल्ली के पंथक एवं राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा तथा शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट की बढ़ती प्रतिष्ठा, संगठनात्मक शक्ति और एकता का सशक्त प्रतीक बनेगा

 

सरदार कालका ने समस्त सिख संगतों, पंथक संगठनों, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनें तथा पंथक एकता, सेवा और संकल्प के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें

 

चित्र कैप्शन:

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों बैठक को संबोधित करते हुए

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें