Tribune Times

Tribune Times

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ढाई किलो चरस के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

 

 

नूरपुर। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सीआईए नूरपुर की टीम ने नागाबारी टोल प्लाजा के पास बाइक सवार एक युवक से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस टीम टोल प्लाजा (नागाबाडी) के पास मौजूद थी। इसी बीच एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर बाइक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी प्रक्रिया के दौरान उक्त वाहन चालक के कब्जे से 02.532 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार निवासी रविदास मॉल, नरोट मेहरा, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप ही है। सीआईए नूरपुर की टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें