कपूरथला में सड़कों की हालत ने झूठे दावों की हकीकत बेनकाब की- ओमकार कालिया

 

सैनिक स्कूल से डीसी चौंक तक की सड़क की तुरंत हो मुरमत-शिव सेना

 

 

कहा-नगर निगम की कथित घटिया कार्यप्रणाली ने शहर में गंदगी और जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं को गंभीर बना दिया है

 

 

 

कपूरथला()कपूरथला में पिछले कई वर्षों से नगर निगम की कथित घटिया कार्यप्रणाली ने नगर के अधिकांश लोगों को खून के आंसू रोने के लिए विवश कर दिया है।नगर निगम की कथित घटिया कार्यप्रणाली ने शहर में गंदगी,अव्यवस्थित जल आपूर्ति और जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं को गंभीर बना दिया है।शहर निवासियों को टूटी सड़कों,खराब स्च्छव्ता और मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है,जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।यह स्थिति भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती है।नगर निगम और आम आदमी पार्टी की कथित घटिया कार्यप्रणाली पर तीखी प्रतिकिरिया देते हुए शिव सेना के सीनियर नेता ओमकार कालिया ने कहा कि सैनिक स्कूल से डीसी चौंक तक की मात्र 200 फुट की छोटी सी सड़क में लगभग 100 छोटे-बड़े खड्डों ने तो सारे रिकार्ड ही तोड़ दिए हैं।जिस के कारण रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में भारी बढ़ौतरी हो चुकी है।इस दयनीय सड़क को देखकर स्थानीय निगम की कथित बेहद घटिया कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है।कालिया ने कहा कि पंजाब मैं आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है।सरकार अधिकारियों के साथ बैठकें कर केवल खानापूर्ति कर रही हैं,जबकि आम लोग बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।कालिया ने पंजाब सरकार और सरकार के लोकल नेताओ पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आप की सरकार हर फ्रंट पर नाकाम साबित हो चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदे विकास के नाम पर सिर्फ बैठकों और बयानों तक सीमित रहकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन अब जनता सब कुछ भली-भांति समझ चुकी है।कालिया ने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है।कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्‌ढे बने हुए हैं,जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों सेआवाजाही करना मुश्किल हो गया है।विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और किसानों को अपनी फसल मंडीयों तक ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण सड़क हादसों में भी लगातार वृद्धि हो रही है,जिससे लोगों की जान और माल दोनों खतरे में हैं।इसके बावजूद सरकार की ओर से न तो कोई ठोस योजना बनाई गई है और न ही मौके पर कोई अधिकारी जिम्मेदारी निभाता नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार बैठकों की राजनीति छोड़कर लोगों की वास्तविक समस्याओं की ओर ध्यान दे और प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मुरम्मत तथा अन्य बुनियादी विकास कार्य तुरंत शुरू करवाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो शिव सेना लोगों के हकों के लिए मैदान में उतरकर संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें