पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या

 

अबोहर के गांव भागसर में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रह्लाद (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रह्लाद ने किसी व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे अपने घर बुला लिया और वहां तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात कल रात की बताई जा रही है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि इस हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्रह्लाद अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अबोहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जांच थाना बहाव वाला पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें