आर सी एफ कपूरथला के महाप्रबंधक श्री पी. के. मिश्रा की महामहिम राज्यपाल से सौहार्दपूर्ण भेंट

 

 

कपूरथला, 03.02.2026 : श्री पी. के. मिश्रा, महाप्रबंधक, रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला ने दिनांक 03 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से जनभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की  । महाप्रबंधक श्री मिश्रा ने महामहिम को रेल की उत्पादन इकाइयों के विषय में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर श्री मिश्रा ने भारतीय रेलवे के इतिहास पर आधारित अपनी चर्चित पुस्तक ‘रेल्स थ्रू राज (Rails Through Raj)’ की एक प्रति महामहिम राज्यपाल को भेंट की । उन्होंने पुस्तक के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह कृति प्राथमिक ऐतिहासिक स्रोतों पर आधारित है तथा ब्रिटिश काल में भारतीय रेलवे के विकास को तथ्यात्मक विश्लेषण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक सामान्य पाठकों के साथ-साथ इतिहास एवं रेलवे विषयक शोधकर्ताओं के लिए भी अत्यंत  उपयोगी होगी।  महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाप्रबंधक श्री मिश्रा के लेखन कौशल की  सराहना की।

इस अवसर पर महामहिम ने अपनी लिखित पुस्तकें ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं’ एवं ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ महाप्रबंधक महोदय को भेंट कीं । य़ह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं सार्थक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें