Tribune Times

Tribune Times

भाजपा नेता उमेश शारदा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन का किया स्वागत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की राजनितिक हालातो पर चर्चा

SHARE:

 

कपूरथला , 23 जून:

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा ने भाजपा नेताओ सहित भाग लिया।इस अवसर पर पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ,प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित वरिष्ठ नेतृत्व भी उपस्थित था।इस दौरान उमेश शारदा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को फुल्लो का बुक्का भेंट कर जोरदार स्वागत किया।इस उपरांत उमेश शारदा ने  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर राजनीतिक हालातों,चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की है।इस दौरान राज्य में कानून व्यवस्था,नशा मुक्ति अभियान और 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करने को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई।उमेश शारदा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर व्यापारियों,किसानों,युवाओ दुकानदारों और कर्मचारी वर्ग की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा पंजाब को विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ाया जाएगा।उमेश शारदा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जन हितैषी और विकासात्मक नीतियां पंजाब में एक नई राजनीतिक और सामाजिक क्रांति की शुरूआत करेंगी।उन्होंने वर्तमान पंजाब सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार की विफलताओं,झूठे वादों और बदहाल कानून-व्यवस्था से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है।राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है जिससे आर्थिक स्थिति नाजुक हो गई है।उद्योगों के पलायन और रोजगार के अभाव में युवा पीढ़ी या तो नशे की गिरफ्त में आ रही है या विदेशों की ओर रुख करने को मजबूर है।दूसरी ओर उन्होंने केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि रिकॉर्ड एमएसपी पर फसलों की खरीद और सीधे खातों में भुगतान से पारदर्शिता आई है।पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्य के किसानों को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।अंत में शारदा ने समूह पंजाब निवासियों से अपील की कि वे भाजपा की विकासात्मक नीतियों का समर्थन कर पंजाब के सुनहरे भविष्य की नींव रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें