Tribune Times

Tribune Times

*कपूरथला में कृष्णा मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी में प्रवेश शुरू*

SHARE:

 

### *बच्चों, लड़कियों और महिलाओं के लिए फिटनेस, मार्शल आर्ट्स व योगा प्रशिक्षण*

 

### *इंटरनेशनल खिलाड़ी और ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट मिस लवलीन उपाध्याय देंगी प्रशिक्षण*

 

*कपूरथला, पंजाब।*

कपूरथला स्थित *कृष्णा मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी* में सत्र *2026-2027* के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अकादमी में *3 वर्ष से 12 वर्ष तक के लड़के-लड़कियों* तथा *13 वर्ष से अधिक आयु की केवल लड़कियों* को विशेष फिटनेस प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

इसके अलावा महिलाओं के लिए भी फिटनेस ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है। महिलाओं को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ *वजन कम करने या बढ़ाने* संबंधी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में *योगा प्रशिक्षण* भी उपलब्ध रहेगा।

 

अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग के साथ बच्चों के लिए विशेष फिटनेस प्लान और *मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण* दिया जाएगा। बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

 

मार्शल आर्ट्स और फिटनेस की विशेषज्ञ तथा मुख्य कोच *मिस लवलीन उपाध्याय, जो **ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट (2nd Dan), **अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी* और *भारत की पदक विजेता* रह चुकी हैं, स्वयं बच्चों को प्रशिक्षण देंगी।

 

अकादमी प्रबंधन ने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना चाहते हैं, वे एक बार अपने बच्चों के साथ आकर अकादमी का दौरा करें। अकादमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। यदि अभिभावक अपने बच्चों को उच्च स्तर का खिलाड़ी बनाना चाहते हैं, तो अकादमी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षण देगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें