Tribune Times

Tribune Times

भाजपा सरकार में हर वर्ग को पूरा सम्मान और अधिकार मिलेगा-उमेश शारदा

SHARE:

 

कहा-भाजपा पार्टी पंजाब के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

 

कपूरथला , 20 जून:

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है, क्योंकि राज्य के लोगों ने कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें भी देख ली हैं,इसलिए अब लोगों ने आम आदमी पार्टी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उमेश शारदा ने पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और विभिन्न जनहित मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भाजपा के प्रति उत्साह दिखा रही है और पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश में महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल की तर्ज पर सरकार-ए-खालसा जैसी व्यवस्था स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं,जिसमें हर वर्ग को पूरा सम्मान और अधिकार मिले।उमेश शारदा ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(डी.ए.)रोककर कर्मचारी वर्ग के साथ अन्याय किया है,जिससे उनमें भारी रोष है।उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं है और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा पर सरकारी एजेंसी के दुरपयोग  का आप लगाकर बदनाम करने की जो कोशिश कर रही है वह सरासर गलत है।उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी आम लोगों को परेशान नहीं करती,बल्कि कानून और जनता के साथ धोखा करने वाले लोग ही जांच एजेंसियों से डरते हैं।दिल्ली में जनता द्वारा नकारे जा चुके अरविंद केजरीवाल अब पंजाब की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं,लेकिन पंजाब की जनता ने भी आम आदमी पार्टी को नकारने का मन बना लिया है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें