Tribune Times

Tribune Times

हरमीत सिंह कालका ने डीएसजीएमसी सदस्य अमरजीत सिंह पिंकी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं

SHARE:

 

नई दिल्ली 20 जून,2026 दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य सरदार अमरजीत सिंह पिंकी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

सरदार कालका ने कहा कि सरदार अमरजीत सिंह पिंकी पंथक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में निरंतर सेवा निभा रहे हैं तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की रचनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने अरदास की कि दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की कृपा और गुरु घर की अपार बख्शिशें सरदार अमरजीत सिंह पिंकी पर सदैव बनी रहें। गुरु साहिब उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, खुशहाली और चढ़दी कला का आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार समाज, कौम और मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहें।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें