Tribune Times

Tribune Times

बाबा हरबंस सिंह जी की निःस्वार्थ सेवा को समर्पित विशेष समागम गुरुद्वारा बंगला साहिब में 20 जून को: हरमीत सिंह कालका

SHARE:

 

नई दिल्ली, 19 जून 2026

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि निःस्वार्थ सेवा, त्याग और समर्पण के प्रतीक पंथ रत्न जत्थेदार बाबा हरबंस सिंह जी कार सेवा वालों की संस्था को दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों की पवित्र कार सेवा सौंपे जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को समर्पित एक विशेष गुरमत समागम शनिवार, 20 जून 2026 को गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब, नई दिल्ली में सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पावन समागम के दौरान गुरु घर के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी के दिव्य कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि समागम में भाई चमनजीत सिंह जी दिल्ली वाले, भाई जगतार सिंह जी हजूरी रागी श्री हरिमंदिर साहिब तथा भाई गुरदेव सिंह जी कोहाड़का, हजूरी रागी श्री हरिमंदिर साहिब, अपनी हाजिरी भरेंगे और गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि समागम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वेबसाइट, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल डीएसजीएमसी, चढ़दी कला टाइम टीवी, जीएसबीएस लाइव, अकाल सहाय गुरबाणी, परम सिख इतिहास, अमृत रस लाइव तथा सिखी चैनल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में निवास कर रही संगत भी इस पावन समागम से जुड़ सके।

सरदार हरमीत सिंह कालका ने समस्त संगत से इस विशेष गुरमत समागम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह समागम बाबा हरबंस सिंह जी की निःस्वार्थ सेवा, पंथ के प्रति उनके समर्पण तथा उनके ऐतिहासिक एवं अमूल्य योगदान को नमन करने का एक सुनहरा अवसर है।

उन्होंने बताया कि समागम के समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें