Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में चिट्टे क़े बाद अब आइस की एंट्री, वकील और उसके मुंशी को 13.53 ग्राम आइस और 14.03 ग्राम हेरोइन के साथ किया गरिफ्तार

SHARE:

 

पंजाब में चिट्टे क़े बाद अब आइस की एंट्री हो चुकी है। थाना थर्मल की पुलिस टीम ने एक वकील और उसके मुंशी को 13.53 ग्राम आइस और 14.03 ग्राम हेरोइन के साथ गरिफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी वकील की पहचान रोहित शर्मा निवासी ओमैक्स सिटी बठिंडा, मुंशी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बलाहाड़ बिंझु जिला बठिंडा क़े तौर पर हुई है। थाना थर्मल क़े सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम  शनिवार को कन्हैया चौक पर जांच कर रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार दो युवकों वकील रोहित शर्मा और उसके मुंशी गुरप्रीत सिंह से 13.53 ग्राम आइस और 14.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना थर्मल में केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशा दिल्ली में रहने वाले विदेशी तस्करों से लेकर आए थे। आरोपी मुंशी हर सप्ताह बाद आइस और हेरोइन लेकर आता था।  आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ थाना नेहींया वाला ने कुछ माह पहले नशा तस्करी का केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। इसी केस में वकील रोहित शर्मा ने आरोपी गुरप्रीत की जमानत करवाई थी. जानकारी के मुताबिक जब पहले नशा तस्करी के केस में आरोपी गुरप्रीत जेल में बंद था तो उसकी जमानत वकील रोहित शर्मा ने करवाई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गुरप्रीत जेल से जमानत पर बाहर तो उसने वकील के पास बतौर मुंशी काम करने लगा जिसके बाद गुरप्रीत ने वकील को भी नशा तस्करी से जोड़ लिया। ऐसे में जब आरोपी मुंशी अपने वकील के साथ मिलकर दिल्ली से विदेशी तस्करों से नशा लेकर वापस बठिंडा पहुंचे तो दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें