Tribune Times

Tribune Times

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। अलेक्जेंडर वुसिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “देश के सर्वोच्च पद पर इतने लंबे समय तक बने रहना इस बात का प्रमाण है कि जनता को अपने नेता पर कितना भरोसा है। उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा और देश की प्रगति के लिए समर्पित किया है। किसी नेता की असली ताकत सिर्फ उसके पद पर बिताए गए वर्षों या जीते गए चुनावों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस विरासत, उपलब्धियों और दूरदर्शी सोच से मापी जाती है जो वह पीछे छोड़ जाता है।” उन्होंने कहा, “मुझे हमारी हाल की मुलाकात की याद बहुत खास लगती है, जो आपसी समझ और सम्मान से भरी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान मैंने एक अनुभवी राजनेता की समझ और ऐसे नेता की सोच को महसूस किया जो आधुनिक दुनिया की चुनौतियों को अच्छी तरह समझता है और साथ ही परंपरा, पहचान और राष्ट्रीय हितों को महत्व देता है।” राष्ट्रपति वुसिक ने कहा कि अनुभव, दूरदृष्टि और भारत के प्रति समर्पण का यही अनोखा मेल प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा नेता बनाता है जिसकी आवाज दुनियाभर में सुनी और सम्मानित की जाती है। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लगातार सफलता और आने वाले वर्षों में भारत को प्रगति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने की शक्ति की कामना करता हूं।” इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति वुसिक, आपके स्नेहपूर्ण और दिल से दिए गए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।” प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे आपकी हाल की भारत यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत की याद है। भारत, सर्बिया के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और आने वाले समय में हमारे संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं।” इससे पहले, 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 12 साल पूरे किए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 4,399 दिन पूरे कर लिए, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है।

SHARE:

 

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुना घाट परमां यमुना नदी तट सफाई अभियानका नेतृत्व किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना नदी के किनारे स्थित कई घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में अलगअलग संगठनों के हजारों वालंटियर्स और पार्टी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “आज यहां अलगअलग संगठनों के हजारों वॉलंटियर्स नेश्रमदानमें हिस्सा लिया। हमारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया औरश्रमदानके ज़रिए योगदान दिया। रविवार सुबह 6 बजे से ही यमुना की सफाई का अभियान लगातार चल रहा है। सैकड़ों ट्रक कूड़ा यहां से निकला है। यमुना में लोगों ने पूजन सामग्रियां, भगवान के वस्त्र और मूर्तियां और टूटे पात्र फेंक देते हैं। ऐसे में हम घर का पूजन सामग्री साफ करके किस भगवान को खुश कर रहे हैं। मां यमुना गंदी होंगी तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे। यमुना सफाई जहां सरकार का पूर्ण रूप से दायित्व है, वहीं नागरिकों को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यहां रहने वाले सभी लोगों को यमुना में कूड़ा फेंकने का संकल्प लेना होगा।सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज 22 किमी लंबाई वाले यमुना तट पर कई संस्थाओं के वालिंटियर्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। दिल्ली सरकार पूरी मुस्तैदी से काम करेगी और सभी लोगों को भी यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने भी यमुना घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह जिम्मेदारी उठाई है और आज पूरी दिल्ली में कई वॉलंटरी संगठन 28 अलगअलग जगहों पर यमुना की सफाई में जुटे हुए हैं।
भाजपा विधायक उमंग बजाज ने कहा, “आज पूरी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता यमुना की सेवा में सफाई अभियान चला रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 12 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता यमुना घाटों की सफाई कर रहे हैं।
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट, दिल्ली के सभी सातों सांसद, भाजपा विधायक, नगर पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता यमुना सफाई अभियान के लिए एक साथ आए हैं।
बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान में यमुना घाट, आईटीओ घाट और कालिंदी कुंज समेत कई जगहों पर सभी लोगों ने मिलकर सफाई की और नदी के किनारे की सफाई की मुहिम के तहत श्रमदान किया।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें