बठिंडा, पठानकोट और बरनाला एयरफोर्स में धमाके, बाजार बंद करने के आदेश जारी; कई जिलों में रेड अलर्ट

 

गुरदासपुरजिले के गांव छिछरा में सुबह पौने पांच बजे बड़ा धमाका हुआ। गांव के खाली खेत में 40 फीट लंबा 15 फीट गहरा गड्डा बन गया। गांव के लोक इस धमाके की आवाज के बाद सहम गए और तीन से चार किलोमीटर एरिया में लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये।

गांव छिछरा में रात को चार धमाको की आवाज सुनी गई। सरपंच सुखदेव सिंह के मुताबिक गांव के खेतों में बड़े बड़े गड्डे पड़े हुए हैं। गड्डे के आसपास बमनुमा चीज बिखरी मिली है। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है। पंजाब के कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। भारतपाकिस्तान के बीच तनाव का पंजाब पर क्या असर पड़ रहा है। जानने के लिए, निम्न अपडेट देखें।

 

  • गुरदासपुर में पिछले पांच मिनट से लगातार सायरन बज रहा है, लोगों को घरों में रहने की सलाह, सूत्रों के मुताबिक हमले की आशंका के चलते अलर्ट किया जा रहा है।
  • जिला बरनाला के गांव ठीकरीवाला एयर फोर्स स्टेशन बरनाला के बीच धमाका होने के बाद शहर के प्राइवेट अस्पतालों में बड़े संस्थानों की एंबुलेंस को एयर फोर्स स्टेशन बुला लिया गया है। डीसी बरनाला की तरफ से बरनाला में बाजार बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
  • करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव धोगड़ी, समस्तपुर में भी मिसाइल के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं।
  • डीसी जालंधर, हिमांशु अग्रवाल ने आम लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
  1. बड़ी सभाओं या भीड़ से बचें।
  2. खुले में घूमने से बचें।
  3. ऊंची इमारतों में जाने से बचें।
  4. जल कैंट और आदमपुर के बाजारों को बंद करने का आदेश दिया जा रहा है।
  5. जिले के बाकी हिस्सों में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रहेंगी।
  6. शांत रहें। उपरोक्त सभी एहतियाती उपाय हैं।
  • पंजाब के फगवाड़ा शहर में देर रात दो बजे के बाद नज़दीकी गांव खलियाण में पाकिस्तानी मिसाईल गिरने की सूचना मिली है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है
  • धमाकों की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकल आए हैं।
  • जालंधर में गांव कंगनीवाल गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा धमाका हुआ। गांव में मिसाइल के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस धमाके से गांव में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंगनीवाल गांव जालंधरआदमपुर रोड पर जंडू सिंघा के पास है। यहां से आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन करीब 15 किलोमीटर दूर है।

 

 

 

 

Leave a Comment