अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमारी वैनटेज आर्क ग्रुप द्वारा महिलाओं का विशेष सम्मान

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज :

मोहाली, 8 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोहाली में अमारी वैनटेज आर्क ग्रुप के सदस्यों द्वारा समाज में अपना विशिष्ट और अमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साहस, समर्पण और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के सदस्य श्री टोनी और हरप्रीत सिंह कोहली ने कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव हैं। महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, व्यापार और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की प्रशंसा की गई तथा समाज को महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें