रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

 

कपूरथला, 07 मार्च 2026: रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला,में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करना तथा समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों को उजागर किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की पूर्ण और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललिता रामालिंगम  तथा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त  रेनू पुष्कर छिब्बर  ने विशेष वक्ता के रूप में भाग लिया और अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा कार्यस्थल पर समान अवसरों के महत्व पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक विशेष स्वास्थ्य एवं वेल-बीइंग (Health & Well-being) शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विचार विमर्श  का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण, समान अवसर तथा समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए नृत्य, गायन तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी से यह आह्वान किया कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता को सुनिश्चित करते हुए एक ऐसे समाज का निर्माण किया जाए जिसमें महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल बताया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें