फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से फैली बीमारी से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत

 

 

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में दूषित पानी से फैली बीमारी से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। उक्त छात्रा के परिवार में दो लोग और बीमार हैं। यही नहीं गांव में कई लोग बीमार हैं जो निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। दूषित पानी से पेट दर्द, सीने में दर्द, उल्टी और दस्त से बच्चे और बड़े ग्रस्त हैं। उधर, गांव के गुरुद्वारे से अनाउंसमेंट कर पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है। मृतका के पिता मंजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी शैलजा (12) को दूषित पानी से पीलिया हो गया और उसकी दो दिन पहले मौत हो गई है। परिवार में उसकी बड़ी बेटी मोनिका रानी (16) बेटा राहुल सिंह (16) भी बहुत बीमार हैं। इसके अलावा गुरदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी हरनूर कौर (5), निमरजीत कौर (6) ढ़ाई साल का बेटा गुर असीस बहुत बीमार हैं। निजी अस्पताल से इलाज करवा रहे हैं। इसी तरह सोना सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सानिया (15) और बेटा रणबीर (8) बीमार हैं। वकील सिंह ने बताया कि उसकी बहन सिमरजीत कौर को पेट दर्द, छाती में दर्द और उल्टी की शिकायत है। जब उसका टेस्ट करवाया गया तो पीलिया की पुष्टि हुई। उसे गुरुहरसहाय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वकील सिंह ने कहा कि गांव के हालात बहुत चिंताजनक हैं। भूमिगत पानी जहरीला है और पीने लायक नहीं है। गांव में साफ पानी के लिए लगाया गया आरओ सिस्टम भी लंबे समय से बंद है और वाटर वर्क्स का पानी भी घरों में दूषित पहुंच रहा है, जिस कारण गांव में पीलिया लगातार बढ़ रहा है।उधर, ममदोट अस्पताल की एसएमओ रेखा भट्टी ने कहा कि इस संबंधी उसने गांव का दौरा किया है। वीरवार से डाक्टरों की टीम गांव में कैंप लगाकर सबका चेकअप करेगी। गांव के स्कूल के बच्चों का भी खून टेस्ट किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें