– प्रसिद्ध भजन गायक अहम मित्तल (ऊन शामली, यूपी) ने मधुर स्वर में गायन किए भजन
पुलकित सूरी ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर महारानी साहिबा कपूरथला में ‘श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मंदिर के प्रांगण में करवाया गया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत श्री महारानी साहिबा मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमा को सुशोभित कर विराजमान किया गया। मंदिर द्वारा रंगीन लाईटों व रंग बिरंगी चुनरियों से सजाया गया था, जैसे खाटू में भक्तजन पहुंचकर भगवान श्री खाटू जी का आशीर्वाद ले रहे है। खाटू जी का भव्य दरबार सजाया गया और भक्तजनों ने नतमस्तक होकर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरूआत प्रसिद्ध भजन गायक अहम मित्तल (ऊन शामली, यूपी) ने की। भजन गायक अहम मित्तल हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, खाटू बाबा सबकी सुनते है,चलो चले श्याम के दरबार, हारे के सहारे खाटू श्याम जी, जिसको मिला सहारा तेरा,वो जग में धनवान है,जो करता है भजन तुम्हारा,भक्तों को पहचान है,जनम बनेगा सुखधाम जी,बिगड़ी बनादो आज काम जी,हारे के सहारें खाटू श्याम जी,बिगड़े बना दो आज काम जी जपते है हर पल तेरा नाम जी,बिगड़े बना दो आज काम जी, हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, मुझे खाटू के द्वार जाना है, हर सुख मिलता तेरे दरबार से मेरे प्यारे श्याम से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। हारे के सहारे खाटू श्याम प्यारे, खाटू बाबा सबकी सुनते है, चढ़ गई रे श्याम नाम की मस्ती, श्याम नाम की मस्ती चढ़ गई श्याम नाम की मस्ती, तेरे नाम का सहारा, नाम का सहारा तेरे नाम का सहारा, राधे हम को वसा लो बरसाना, अपने चरणों में देदो ठिकाना, बरसाना राधे, चढ़ गई रे चढ़ गई रे चढ़ गई श्याम नाम की मस्ती, श्याम नाम की मस्ती चढ़ गई श्याम नाम की मस्ती, राधा नाम की मस्ती चढ़ गई राधा नाम की मस्ती, चढ़ गई रे चढ़ गई रे चढ़ गई श्याम नाम की मस्ती, हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा, नाम का सहारा तेरे नाम का सहारा पर पंडाल में बैठे सैकड़ों भक्तजन झूम रहे थे, जैसे वह भगवान खाटू श्याम जी की नगरी में प्रभु के सामने बैठ प्रभु जी का गुणगान कर रहे हो ऐसा आलोकिक नजारा चल रहा था। चारों तरफ भगवान खाटू श्याम जी के नाम का सिमरन में भक्तजन मस्त थे। ऐसा लग रहा था कि भगवान खाटू श्याम जी भक्तजनों के सामने विराजमान है और भक्तजन प्रभु की वंदना कर रहे है। जिस पर भक्तजन तालिया बजाकर गुणगान कर रहे थे, चारों तरफ भगवान श्री खाटू श्याम जी के नाम का जाप हो रहा था। संकीर्तन मंडली की ओर से भजन वंदना कर माहौल को धार्मिक रंग में रंगा गया और भारी संख्या में भगवान श्री खाटू श्याम जी के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ओर प्रभु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। ‘श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था,जैसे भगवान श्री खाटू श्याम जी भक्तों के सामने विराजमान है और भक्त प्रभु जी के गुणगान कर खाटू श्याम जी के चरणों में वंदना कर रहे है। शहर के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने ‘श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम के धार्मिक समागम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा प्रभु जी के दर्शन किए। पूरा कपूरथला प्रभु धाम में परिवर्तित होते हुए लगा। उक्त धार्मिक कार्यक्रम हरि इच्छा तक चला। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एडवोकेट कर्मबीर सिंह चंदी, हेंनत पथरिया, प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक , कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मंदिर के सचिव कपिल वालिया, , मोहित गुप्ता, साहिल गुप्ता, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, विक्की गुप्ता, रछपाल सिंह, कुंदन कुमार, विकास गुप्ता, प्रदीप शर्मा, विक्की गुप्ता, संजीव भारद्वाज, मनोज शर्मा, के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे।












