गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में लिफ्ट सेवा का शुभारंभ: हरमीत सिंह कालका

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026: हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगतों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में आधुनिक लिफ्ट सेवा का अरदास कर शुभारंभ किया गया। यह पवित्र सेवा सत्कारयोग महापुरुष बाबा बचन सिंह जी और बाबा महिंदर सिंह जी कार सेवा वालों के सहयोग से पूर्ण हुई है।

प्रधान कालका ने कहा कि गुरु घर में आने वाली वृद्ध माताओं-बहनों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि महापुरुषों द्वारा अरदास के उपरांत लिफ्ट सेवा को संगतों की सेवा में समर्पित किया गया, जो गुरु घर की निस्वार्थ सेवा की परंपरा को और सुदृढ़ करता है।

इस पावन अवसर पर कमेटी के सदस्य साहिबानों सहित बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरी और गुरु घर की इस नई सेवा के लिए अपनी खुशी और संतोष व्यक्त किया।

प्रधान कालका ने समस्त संगतों, सेवादारों और प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदैव गुरु घरों में आने वाली संगत की सुविधा, आराम और सम्मान को विशेष महत्व देती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास सिख पंथ की सेवा-भावना और चढ़दी कला के जीवंत प्रतीक हैं।

गुरु घर की यह नई सुविधा निश्चित रूप से संगतों के लिए आध्यात्मिक अनुभव को और अधिक सरल तथा सुखद बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें