कपूरथला के नंगल लुबाना गांव में अमेरिका से लौटे NRI के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

 

 

 

कपूरथला। जिले के थाना बेगोवाल के अंतर्गत गांव नंगल लुबाना में आधी रात को उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात लोगों ने एक घर पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक, दो लोग रात करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचे और घर की तरफ कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग दरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस (उम्र करीब 30 साल) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नं. 9 गांव नंगल लुबाना के घर के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दरविंदर सिंह दो हफ्ते पहले अमेरिका से गांव लौटा था। दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर के बाहर पिस्टल तानकर फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों लोगों मुंह ढंकू हुए थे।इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में जांच शुरू कर दी।फुटेज और दूसरे सुबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना बेगोवाल के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि वह मौके पर जा रहे। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें