ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
नई दिल्ली 20 फरवरी, 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने राज्यसभा सदस्य श्री विक्रमजीत सिंह साहनी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में सरदार कालका ने कहा कि श्री विक्रमजीत सिंह साहनी ने सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और मानवता की भलाई के लिए अमूल्य योगदान दिया है। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना और सक्रिय सामाजिक भूमिका समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने अरदास की कि वाहेगुरु जी श्री साहनी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट साहस प्रदान करें, ताकि वे आगे भी देश और सिख समुदाय की निरंतर सेवा करते रहें।
सरदार कालका ने कहा कि हमें आशा है कि श्री विक्रमजीत सिंह साहनी अपनी दूरदर्शी सोच और समर्पित नेतृत्व के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे।









