पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते गांव रौंगला में तेजधार हथियारों से हमला करके महिला की हत्या

 

पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अधीन पड़ते गांव रौंगला में तेजधार हथियारों से हमला करके महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव की महिला सरपंच के बेटे पर लगा है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। थाना त्रिपड़ी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कत्ल के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। दरअसल किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत समिति चुनाव के दिन लड़ाई-झगड़ा हो गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान 58 साल की बलजीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गांव की फिरनी पर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई, जिसके बाद हुए जानलेवा हमले में बुजुर्ग महिला की टांगों व बाजुओं पर कईं चोटें मारीं। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी माता पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। महिला सरपंच का बेटा उनके घर के 14 साल के लड़के को गलत केस में फंसाने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये मांग रहा था। परिवार ने पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें