प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर कपूरथला द्वारा भव्य फाल्गुन उत्सव 21 फरवरी को

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला, 19 फरवरी :

 

प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर, अमृतसर रोड, कपूरथला में 21 फरवरी को भव्य फाल्गुन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ रात 7:15 बजे से होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव के दौरान श्याम बाबा को छप्पन भोग व सवामणी भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा बाबा का सुन्दर व अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा, जो कि भक्ताें के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। इसके अलावा केसर की होली व पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अहम मित्तल (ऊन शामली, यूपी) अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि जब महाभारत का युद्ध शुरू होने वाला था, तब श्री कृष्ण ने बरबरीक की शक्ति और प्रतिज्ञा की परीक्षा ली। श्री कृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे दान मांगा और बरबरीक ने बिना संकोच अपना शीश दान कर दिया। उनकी इस महान बलिदान भावना से प्रसन्न होकर श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि वे कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाएंगे और हारे का सहारा कहलाएंगे।

मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल व महासचिव शशि पाठक ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें