“पूरा पंजाब लहर” का दूसरा दिन जन सार्वजनिक हस्ताक्षर याचिका के लिए पंजाब भर में ऑब्जर्वर नियुक्त:अजेपाल सिंह बराड़

 

घर-घर मुहिम को आगे बढ़ाने और जन सार्वजनिक हस्ताक्षर याचिका की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला स्तर पर नियुक्तियां की गईं।

मोहाली, 18 फरवरी 2026

पंजाब की जायज़ मांगों को लेकर मिसल सतलुज द्वारा शुरू की गई “पूरा पंजाब लहर” के दूसरे दिन भी पंजाब समर्थक लोगों का बड़ा समर्थन देखने को मिला। गुरुद्वारा अंब साहिब के निकट जारी मंच से वक्ताओं ने कहा कि आज पंजाब को अपनी मांगों, अधिकारों की प्राप्ति और हितों की सुरक्षा के लिए एकजुटता का प्रमाण देना अत्यंत आवश्यक है।

“पूरा पंजाब लहर” के तहत पंजाब को एकजुट करने की मिसल सतलुज की पहल का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस सद्भावना से पंजाब की मांगों के लिए साझा मंच तैयार किया गया है, वह सराहनीय है। वक्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष सरदार अजेपाल सिंह बराड़ को इस कदम के लिए बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय बाद ऐसी लहर खड़ी करना न केवल समय की आवश्यकता थी, बल्कि पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भी यह एक उपयुक्त कदम है। साथ ही सभी पंजाबियों से अपील की गई कि वे अपने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर इस लहर का हिस्सा बनें।

सरदार अजेपाल सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि भले ही आज “पूरा पंजाब लहर” का दूसरा दिन है, लेकिन जन सार्वजनिक हस्ताक्षर याचिका को लेकर पूरे पंजाब से संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि याचिका को घर-घर तक पहुंचाने और हर जिले से हस्ताक्षर प्राप्त करने के लिए अलग-अलग ज़ोन के अंतर्गत जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक ज़ोन के लिए एक ऑब्जर्वर और दो सह-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। अब पंजाब का कोई भी निवासी एक फोन कॉल पर ऑब्जर्वर से याचिका की प्रति प्राप्त कर सकता है।

आज “पूरा पंजाब लहर” के मंच से कई प्रमुख हस्तियों ने संबोधन किया, जिनमें सरदार हरदीप सिंह किंगरा, चेतन सहोड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ईआरटीसी), हरभजन सिंह (सलाहकार सदस्य, यूएनओ), पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दलजिंदर सिंह संधू, अधिवक्ता अनुरीत सिंह सिद्धू, नछत्तर सिंह कंडा, गुरमहक सिंह और कार्तिक कौशल शामिल रहे। इस अवसर पर आए हुए मेहमानों का धन्यवाद सरदार दविंदर सिंह सेखों, गुरबीर सिंह धीरा (यूथ अध्यक्ष, मिसल सतलुज), लख्खी झंझेड़ी तथा सुलभप्रीत सिंह (यूथ अध्यक्ष, खरड़ शहर) द्वारा किया गया।

जिला-वार ऑब्जर्वर नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

जिला फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और श्री मुक्तसर साहिब के लिए सरदार हरदीप सिंह डोड – 7087287006

जिला बठिंडा, बरनाला और मानसा के लिए एडवोकेट सरदार रमणदीप सिंह – 9814800808

जिला पटियाला, संगरूर और मलेरकोटला के लिए सरदार यादविंदर सिंह यादव – 9878482980

जिला मोगा, पुलिस जिला जगरांव, पुलिस जिला खन्ना और लुधियाना के लिए सरदार अवतार सिंह धमोट – 9417210117

पुयाध क्षेत्र के जिले मोहाली, श्री फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ के लिए अमरिंदर सिंह तुड़ – 9915306979

दोआबा क्षेत्र के जिला जालंधर और कपूरथला के लिए दविंदर सिंह संगोवाल – 9501051396

होशियारपुर और नवां शहर के लिए तेजबीर सिंह मांगट – 8427707744

माजहा क्षेत्र के जिला श्री अमृतसर साहिब और तरनतारन के लिए बीबी जस्मीत सिंह छीना – 9855973085

जिला पठानकोट और गुरदासपुर के लिए हुसनदीप सिंह – 9888280432 तथा जगतार सिंह गिल – 9876341981

अंत में सरदार अजेपाल सिंह बराड़ ने सभी पंजाबियों से अपील की कि यह पंजाब की साझा सोच पर आधारित संघर्ष है। इसलिए अधिक से अधिक लोग जन सार्वजनिक हस्ताक्षर याचिका पर हस्ताक्षर कर इस मुहिम को और मजबूत करे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें