पटियाला के राजपुरा में हरियाणा की महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या

 

पटियाला के राजपुरा के गांव गंडियां खेड़ी में बेहद खौफनाक वारदात हुई है। पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड (पाइप) से महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रमनप्रीत कौर (30) के तौर पर हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतका की सास जरनैल कौर, ससुर हाकम ताया ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मृतका के मायके में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी गुरमीत सिंह बनूड़ के पास तेपला में निजी कंपनी में नौकरी करता है। हरियाणा के शाहबाद की रहने वाली रमनप्रीत कौर की करीब 10 साल पहले गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों की दो बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी 8 साल और दूसरी पांच साल की है। सोमवार रात पुलिस को गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला के साथ उसके परिवार के सदस्य बुरी तरह से मारपीट रहे हैं। इसके आधार पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां रमनप्रीत कौर की अपने घर खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिवार के बाकी सदस्य मौके से फरार हो गए थे। उसका पत्नी रमनप्रीत कौर के साथ अकसर घरेलू क्लेश रहता था। बीते दिन यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने गुस्से में आकर घर में पड़ी लोहे की पाइप से रमनप्रीत के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि रमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतका के भाई सिमरनजीत सिंह के बयानों के आधार पर थाना गंडियां खेड़ी पुलिस ने पति गुरमीत सिंह समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिवार के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें