तरनतारन के गांव शेरो में चल रहे विवाह समारोह के दौरान बदमाशों ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए सरपंच की हत्या

 

 

तरनतारन के गांव शेरो स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे विवाह समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुन शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सरपंच के चचेरा भाई को भी गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आनंद कारज (सात फेरों) की रस्म के बाद समारोह में मेहमान डीजे पर भंगड़ा कर रहे थे और माहौल उत्सवमय था। इसी दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक पैलेस के बाहर पहुंचे, बाइक खड़ी कर सीधे अंदर आए और पीछे से सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद जब आरोपी फरार होने लगे तो सरपंच का चचेरा भाई हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा, तभी आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरपंच हरबिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह, कमलजीत सिंह औलख और सीआईए स्टाफ इंचार्ज प्रभजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें