जालंधर में फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़, फायरिंग में आरोपी शूटर घायल

 

 

जालंधर में फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शूटर घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शूटर आकाश कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली के अलावा जगरांव में भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोलड़ीवाल इलाके में आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। इस एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें