सेक्टर-94 में मनाया गया शिवरात्रि का पावन पर्व

भगवान शिव शंकर करेंगे हर एक की मनोकामना पूर्ण : कुलवंत सिंह

 

काउंसलर सरबजीत सिंह समाना ने शिवरात्रि के अवसर पर दी सभी को शुभकामनाएं

 

 

मोहाली, 15 फरवरी  :

 

आज का दिन अत्यंत पावन, सौभाग्यशाली और खुशियों से भरपूर है कि हम सभी भगवान श्री भोलेनाथ जी के चरणों में उपस्थित होकर शिवरात्रि का पर्व सभी धर्मों से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से मना रहे हैं। इसके लिए मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

यह बात मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने कही। वे श्री शिव शक्ति मंदिर सभा, सेक्टर-94 मोहाली द्वारा आयोजित शिवरात्रि समारोह में शामिल हुए थे। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि सर्वशक्तिमान भगवान शिव शंकर जी के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। शिवरात्रि का पर्व देश के विभिन्न कोनों के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर-94 में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना उन्होंने पहली बार देखा है, जहां हर धर्म और समुदाय से जुड़े लोग उपस्थित हैं और मिलकर अपनी-अपनी श्रद्धा से भगवान शिव शंकर जी का गुणगान कर रहे हैं। यही भारत देश की विशेषता है कि चाहे दिवाली हो, ईद हो, क्रिसमस हो या किसी अन्य धर्म का त्योहार — सभी मिलकर मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं कि मोहाली के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को हमेशा सम्मान दिया है। उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वे मोहाली के लोगों के लिए जो भी संभव हो, वह अवश्य करें।

विधायक कुलवंत सिंह ने आगे कहा कि सैणी परिवार पहले फेज-10 में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और इस सेक्टर में भी ऐसे आयोजनों के लिए हमेशा पहल करता है। उन्होंने कहा कि यहां सेक्टर-89 गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित हैं और वे गुरुद्वारा साहिब के लिए भूमि संबंधी मांग को लेकर उन्हें 100 प्रतिशत भरोसा दे चुके हैं। उन्होंने भगवान शिव शंकर से प्रार्थना की कि उन्हें ऐसी बुद्धि और शक्ति प्रदान करें कि वे जल्द से जल्द इस मांग को पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की शरण में अपनी-अपनी मनोकामनाएं लेकर आए हैं, भगवान शिव शंकर उनकी हर इच्छा अवश्य पूर्ण करेंगे।

इस अवसर पर मौजूद पूर्व काउंसलर सरबजीत सिंह समाना ने भी शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव शंकर से प्रार्थना की कि वे सभी उपस्थित लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

इस अवसर पर यूथ नेता एवं काउंसलर सरबजीत सिंह समाना के अलावा कुलदीप सिंह समाना, पूर्व काउंसलर राजिंदर प्रसाद शर्मा, बी.सी. सैणी, राज कुमार, कमल बाबू, पुष्पिंदर शर्मा, मीना सैणी, दीपाली छावड़ा, एडवोकेट जतिन सैणी, प्रदीप, मनप्रीत सिंह, ऊषा रानी और शिवानी दर्शना भी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन :

विधायक कुलवंत सिंह शिवरात्रि के अवसर पर सेक्टर-94 में आयोजित समारोह में भाग लेते हुए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें