नई दिल्ली, 15 फरवरी 2026
हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीएसजीएमसी के सदस्य भूपिंदर सिंह भुल्लर की आदरणीय माता सरदारनी जसबीर कौर भुल्लर के अकाल चलाने पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि सरदारनी जसबीर कौर भुल्लर के निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उनकी आत्मिक शांति के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित अंतिम अरदास समारोह के दौरान संगतों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सरदार हरमीत सिंह कालका ने भी पवित्र आत्मा की चढ़दी कला एवं आत्मिक शांति के लिए अरदास की।
अपने संबोधन में हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सरदारनी जसबीर कौर भुल्लर सादगी, सेवा-भाव और उच्च आदर्शों की जीवंत मिसाल थीं। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।
डीएसजीएमसी परिवार ने भुल्लर परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अकाल पुरुष से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।











