शिव मंदिर बगीची लाहौरी गेट में 15 व 16 फरवरी को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

 

 

कपूरथला, 9 फरवरी

शिव भक्ति और आस्था का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष भी शिव मंदिर बगीची लाहौरी गेट, कपूरथला में पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मंदिर की संचालिका सुश्री अनिता जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन के दौरान शिव भजनों, मंत्रोच्चारण और कीर्तन से पूरा वातावरण शिवमय हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति में लीन होंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात 16 फरवरी को सुबह 9 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ भगवान शिव की आराधना की जाएगी, जिसमें नगर के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। हवन के बाद पूर्ण आहूतिया दी जाएगी और इसके उपरांत सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 14 फरवरी दिन शनिवार की शाम मंदिर परिसर में शिव विवाह भी करवाया जाएगा।

मंदिर के मुख्य सेवादार राम इकबाल ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और भक्ति का महान अवसर है। उन्होंने कहा कि “भगवान शिव करुणा के सागर हैं, जो सच्चे मन से की गई प्रार्थना को अवश्य स्वीकार करते हैं। शिव की भक्ति से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति प्राप्त होती है।” शिव महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि “भोलेनाथ सृष्टि के आधार हैं, वे संहारक भी हैं और पालनकर्ता भी। शिव की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है।”

मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी शिव भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन पर्व का लाभ उठाएं और संकीर्तन, हवन-यज्ञ व भंडारे में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जहां “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहेगा। इस अवसर पर मुख्य सेवादार जिनमें आशीश कुमार जोशी (गिफ्टी), बबलू, पंडित पीतम राम, मनी, मयंक, विशाल, हनी, भरत और अन्य उपस्थिति रहे।

 

कैप्शन-मंदिर में भजन-संकीर्तन करते हुए संचालिका अनिता जोशी व साथ में अन्य महिलाएं (नीचे) जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें