ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज :
कपूरथला
भाजपा ने शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के युवा नेता लकी ओबरॉय की गोली मारकर हत्या की कड़ी निंदा की है।भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा ने कहा कि यह घटना पंजाब में कानून व्यवस्था के पूरी तरह फेल होने का सबूत है और इससे साफ है कि पंजाब में युवा नेता अब सुरक्षित नहीं हैं।उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।उमेश शारदा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गैंगस्टरों को खत्म करने का दावा कर रही है लेकिन जालंधर में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के ही युवा नेता को व्यस्त इलाके में गैंगस्टरों राउंड फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।उमेश शारदा ने चेताया कि गैंगस्टरों की सक्रियता से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं और अपराधी रोजाना वारदातों को अंजाम देकर सरकार को चुनौती दे रहे हैं।उमेश शारदा ने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अपने सबसे बुरे स्तर पर पहुंच गई है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आप सरकार इस स्थिति से निपटने में सक्षम भी है,या जनता को बदमाशों के भरोसे छोड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी(आप) के शासन में पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है।आप सरकार राज्य के लोगों की रक्षा करने में विफल साबित हुए है।जालंधर में आप नेता की हत्या आप प्रशासन के मुंह पर तमाचा है।
उमेश शारदा ने कहा कि जालंधर में आप नेता की हत्या कोई पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।इन घटनाओं की वजह से लोगों में डर का माहौल है।उमेश शारदा ने कहा आम आदमी पार्टी चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई।हालांकि,जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।कानून और व्यवस्था आप सरकार के सत्ता संभालने के बाद से पंजाब में स्थिति लगातार खराब हो रही है।एक तरफ लोग डरे हुए है और दूसरी तरफ आप सरकार इन सब बातों से बेखबर है।उमेश शारदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को स्थिति की गंभीरता को समझना चाहिए।आम लोगों की सुरक्षा किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्रथामिकता होनी चाहिए।सरकार को पंजाब के लोगों को आश्वस्त करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।












