सिख कभी गद्दार नहीं हो सकता-मनु धीर

 

 

भाजपा नेता मनु धीर बोले कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं

 

 

 

कपूरथला()कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर ने कहा कि देश के कुर्बानी देने वाला सिख कभी गद्दार नहीं हो सकता।मनु धीर ने कहा कि कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं।कांग्रेस 1984 में हुए दंगों में भी सिखों को गद्दार कहती थी और आज 2026 में भी सिखों को गद्दार कह रही है।राहुल गांधी ने पूरे सिख समुदाय को गाली दी है।उनको इस्तीफा देना होगा।मनु धीर ने कहा कि ऐसा संभव है कि राहुल गांधी रवनीत बिट्टू से इसलिए गहरी दुश्मनी रखते हों क्योंकि उन्होंने कांग्रेस की नीतियों के बजाय मोदी सरकार की विकास नीतियों को चुना।उन्होंने कहा है कि एक गौरवशाली सिख के खिलाफ ऐसे अपमानजनक शब्द को जायज नहीं ठहरा सकता,जिनके दादाजी की हत्या आतंकवादियों ने की थी।किसी को गद्दार मित्र कहना,देशद्रोह का प्रतीक है।मनु धीर ने कहा भले ही राहुल गांधी के कई मित्र गद्दार हों लेकिन बिट्टू निश्चित रूप से उनमें से एक नहीं हैं।बिना किसी आधार के एक प्रतिष्ठित सिख को गद्दार कहना पूरे सिख समुदाय का अपमान है।ऐसे अपमानजनक बयान देने से पहले उन्हें हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हमारे गुरुओं और साहिबजादों द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में पता होना चाहिए था।मनु धीर ने कहा जो सिख समाज हमेशा हर जगह सेवा में सबसे आगे रहता है,उसी महान सिख समुदाय का आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी मजाक उड़ा रहे हैं।कभी राहुल गांधी विदेश में जाकर सिखों की पगड़ी और कड़े पर सवाल उठाते हैं,तो कभी अभद्र भाषा का प्रयोग कर सिख समाज का अपमान करते हैं।सिखों के खिलाफ बोलना कांग्रेस की नियति बन चुकी है।सिख समुदाय का अपमान करने वालों को देश  की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें