नई दिल्ली 4 फ़रवरी, 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने डीएसजीएमसी के सदस्य सरदार रमनदीप सिंह थापर को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सरदार रमनदीप सिंह थापर सिख संस्थाओं और पंथक सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवाएँ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।













