नई दिल्ली | 4 फ़रवरी, 2026
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका द्वारा आज डीएसजीएमसी कार्यालय में ऑल इंडिया बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 (हरियाणा) में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ी सरदार राजविंदर सिंह रूबी का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सरदार हरमीत सिंह कालका ने सरदार राजविंदर सिंह रूबी को बधाई देते हुए कहा कि बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने न केवल सिख कौम बल्कि पूरे भारत देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना एक बड़ी उपलब्धि है, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
सरदार कालका ने कहा कि सिख युवाओं का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देश और कौम के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। डीएसजीएमसी उन सभी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है जो अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के बल पर पंथ और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि डीएसजीएमसी भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।













