Tribune Times

Tribune Times

पुलिस के संयुक्त अभियान में 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद

SHARE:

 

भारतपाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तस्करों ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन की यह बड़ी खेप भारतीय सीमा में पहुंचाई थी और उसे खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना वल्टोहा के प्रभारी सबइंस्पेक्टर विपन कुमार को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ तस्कर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में हैं और ड्रोन के जरिए हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाई गई है। इस सूचना के आधार पर बीएसएफ और थाना वल्टोहा पुलिस ने सीमा से सटे इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान गांव लाखना निवासी किसान जसविंदर सिंह के खेत से प्लास्टिक का एक बैग और कुछ खुले पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों से कुल 11 किलोग्राम हेरोइन मिली।  एसएसपी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है। थाना वल्टोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि यह खेप किसके लिए मंगाई गई थी और इसे आगे किस क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें