कपूरथला()भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कपूरथला की जिला कार्यकारिणी बैठक पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों के तहत जिला अध्यक्ष चेतन सूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला,प्रदेश महासचिव एवं ज़ोनल प्रभारी राजेश बग्गा,प्रदेश सचिव एवं ज़िला प्रभारी मंजीत सिंह मन्ना,और प्रदेश सचिव एवं सह-ज़िला प्रभारी श्रीमती मीनू सेठी ने विशेष रूप से शिरकत की।बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर पार्टी की वर्तमान गतिविधियों,संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा आगामी समय की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मंडल कार्यकारी समिति की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई,आगामी चुनावों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विषयों(पोलिंग बूथ समिति और शक्ति केंद्र प्रभारी)पर चर्चा की गई।इस साथ ही सर्कल समितियां, सर्कल मोर्चे और सर्कल सेल;पोलिंग बूथ की ग्रेडिंग और हर शक्ति केंद्र पर (युवा मोर्चा द्वारा)युवा संवाद कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया।इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने राजनीती प्रस्ताव और भाजपा के नेता उमेश शारदा ने प्रस्ताव को किया।इस अवसर पर पार्टी के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।प्रदेश महासचिव एवं ज़ोनल प्रभारी राजेश बग्गा ने संगठन को मजबूत करने, जनसेवा करने और पंजाब की तरक्की के लिए लगातार प्रयास करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं ज़िला प्रभारी मंजीत सिंह मन्ना ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रदेश सचिव एवं सह-ज़िला प्रभारी श्रीमती मीनू सेठी ने भाजपा का लक्ष्य हर वर्ग तक पहुंचना और विकास एवं सुशासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्क्षय जिलाध्यक्ष चेतन सूरी ने बैठक में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया।इस अवसर पर कपूरथला जिले के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,प्रदेश के विभिन्न नेता जिले के महामंत्री,उपाध्क्षय,सचिव,और जिले विभिन्न नेतागण,सभी अधक्ष्य,सभी मंडलो के ाधसख्य सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।







