कपूरथला()लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना किसी भी लोकतांत्रिक और उत्तरदायी सरकार की सबसे प्राथमिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।नागरिकों को भोजन,सुरक्षित पेयजल,आवास और वस्त्र उपलब्ध कराना।सभी नागरिकों के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं,अस्पताल और दवाइयां सुनिश्चित करना।बच्चों और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण व बुनियादी शिक्षा की व्यवस्था करना।यह बार शिव सेना बालासाहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पूर्व जिलाध्क्षय मुकेश कश्यप ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कही।उन्होंने कहा समाज में शांति बनाए रखना और नागरिकों के जीवन व संपत्ति की रक्षा करना।सड़कें, बिजली,परिवहन और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं का विकास करना जरुरी है।उन्होंने कहा जनता द्वारा चुनी गई सरकार से यह अपेक्षा होती है कि वह पूरी संवेदनशीलता,पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लोगों की समस्याओं को सुने और उनका समय पर समाधान करे।यदि सरकार लोगों की मुश्किलों को सुनने और उनका समाधान करने में विफल रहती है तो जनता में सरकार के प्रति निराशा पैदा होना स्वाभाविक है।मुकेश कश्यप ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति होती है और आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आम लोग महंगाई,रोजगार,स्वास्थ्य,शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।लोग अपनी समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन के पास बार-बार गुहार लगाते हैं,लेकिन कई मामलों में उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल पाती।उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।लोगों की ओर से दिए जाने वाले सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर निपटारा किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज का वास्तविक मूल्यांकन तब होता है, जब आम नागरिक को अपनी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बेहद जरूरी है।लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए।





