Tribune Times

Tribune Times

लुधियाना में साजिश नाकाम दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

SHARE:

 

लुधियाना में उद्योगपतियों को डरा–धमकाकर मोटी रकम वसूलने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की टीम ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को दबोचा है, जो कारोबारियों के ठिकानों और दफ्तरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की पिस्तौल, 10 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक कब्जे में ली है। दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और विदेश में बैठे अपने आका के इशारे पर पंजाब में संगीन वारदातों की योजना बना रहे थे।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 3 अक्तूबर को सब–इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि राहुल कुमार निवासी रावलामंडी (श्रीगंगानगर) और राधे श्याम निवासी बजाज, श्रीगंगानगर (राजस्थान) के पास अवैध असला मौजूद है। ये दोनों आरोपी विदेश में रह रहे अपने साथी हरमन संधू के सीधे संपर्क में थे। हरमन के कहने पर ही ये लुधियाना के बड़े कारोबारियों की रेकी कर उनके घरों और दफ्तरों पर फायरिंग करने की फिराक में थे, ताकि उनसे आसानी से रंगदारी वसूली जा सके। सूचना को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी कर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से घातक हथियार और कारतूस के अलावा काले रंग की बाइक बरामद हुई। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी हरमन संधू की नेटवर्क में क्या भूमिका थी, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उनके निशाने पर शहर के कौन–कौन से कारोबारी थे और क्या वे इससे पहले भी क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे चुके हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें