Tribune Times

Tribune Times

लहरागागा-जाखल मार्ग पर सड़क हादसे में नौ मनरेगा मजदूरों की मौत

SHARE:

संगरूर स्थित लहरागागा-जाखल मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नौ मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना लहरा के गांव अलीशेर और चोटियां के नजदीक हुई। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों ने अधिकतर महिला मजदूर हैं। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी गंभीर रूप से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें