Tribune Times

Tribune Times

रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया 40वां उत्पादन दिवस

SHARE:

 

कपूरथला, 26 सितंबर 2026: रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला ने वारिस शाह हॉल, आर सी एफ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अपना 40वां उत्पादन दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर 19 सितंबर 1987 को आर सी एफ में प्रथम जी एस कोच के उत्पादन की शुरुआत को याद किया गया, जिसने भारतीय रेल की अग्रणी कोच निर्माण इकाइयों में से एक के रूप में आर सी एफ की गौरवशाली यात्रा की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर श्री सुनील कुमार, अपर सदस्य (उत्पादन इकाइयां), रेलवे बोर्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री अजय नंदन, महाप्रबंधक, आर सी एफ एवं श्रीमती नविता नंदन, अध्यक्ष, आर सी एफ महिला कलयाण संगठन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. दीपक त्रिपाठी, निदेशक तकनीकी, राइट्स विशेष आमंत्रित अतिथि थे।

 

अपने संबोधन में श्री सुनील कुमार ने आधुनिक रेल डिब्बों के विकास एवं निर्माण में आर सी एफ के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने तथा भारतीय रेल की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप उन्नत कोचों के निर्माण में आर सी एफ के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

श्री अजय नंदन, महाप्रबंधक, आर सी एफ ने इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने आर सी एफ के कर्मचारियों की निरंतर मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों और टीम भावना ने आर सी एफ को भारतीय रेल की अग्रणी कोच निर्माण इकाइयों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

कार्यक्रम में आर सी एफ की गौरवशाली यात्रा को भी रेखांकित किया गया—प्रथम जी एस कोच के निर्माण से लेकर आज आधुनिक एवं अत्याधुनिक तकनीक से युक्त कोचों के निर्माण तक आर सी एफ ने निरंतर प्रगति की है।

 

इस अवसर पर आर सी एफ क्लचरल  सोसायटी द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रीटो चौधरी द्वारा मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, आर सी एफ क्लचरल  सोसायटी के कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ नाटक ‘जिगरी’ का मंचन किया। वहीं, इप्टा पंजाब के कलाकारों द्वारा नाटक ‘फीको’ प्रस्तुत किया गया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

 

समारोह का समापन हर्ष और उल्लास के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने आर सी एफ की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और उत्कृष्टता की दिशा में आर सी एफ के निरंतर योगदान के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

 

 

 

 

oplus_262144

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें