Tribune Times

Tribune Times

रेल डिब्बा कारखाना . कपूरथला में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

SHARE:

 

कपूरथला, 24 सितंबर 2026: रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल, आवासीय परिसर और आसपास के वातावरण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आर.सी.एफ. के महाप्रबंधक श्री अजय नन्दन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आर.सी.एफ. परिसर को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अभियान के अंतर्गत ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2026 के तहत आर सी एफ कॉलोनी में घर-घर जागरूकता अभियान के माध्यम से कचरे को चार अलग-अलग प्रकारों में अलग करना, घर के कचरे से खाद बनाना और एकल-उपयोग प्लास्टिक में कमी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । इसके इलावा आर सी एफ कॉलोनी स्थित पंजाब सरकार के स्कूलों और केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के लिए जागरूकता एवं प्रदर्शन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से बच्चों को कचरे को सही तरीके से अलग करने, गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक और अन्य कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता एवं कला प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वर्कशॉप, कार्यालयों एवं  कॉलोनी में सफाई के लिए टार्गेट्स की पहचान  कर  उनकी  गहन सफाई, कचरा एवं अनावश्यक सामग्री हटाने तथा नालियों और शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कपड़े/जूट के थैलों के उपयोग, प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों तथा स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही क्लियर डेस्क, न्यूनतम प्रिंटिंग, डिजिटल दस्तावेजीकरण, पुनः उपयोग योग्य बोतलों/कपों तथा सौर ऊर्जा से संचालित उपकरणों के रखरखाव को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आर.सी.एफ. द्वारा इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक व्यवहार एवं सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें