कपूरथला। भारतीय जनता पार्टी, जिला कपूरथला की नई टीम में रिंपी शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष श्री चेतन सूरी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
रिंपी शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना, संगठन को मजबूत बनाना और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जिला टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
— रिंपी शर्मा
जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, जिला कपूरथला




