Tribune Times

Tribune Times

भाजपा के मन की बात प्रोग्राम के इंचार्ज दविंदर धीर ने दिया इस्तीफा

SHARE:

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

भाजपा में जिला प्रधान द्वारा नई टीम की नियुक्ति और संगठनात्मक फेरबदल के बाद पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर आंतरिक विवाद और असंतोष काफी बढ़ गया है।हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलावों के कारण जिले के कई पुराने व जमीनी नेताओं ने अपनी नाराजगी पाई जा रही है।भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिनी जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की।इसमें पुराने पदाधिकारियों के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।सूची जारी होते ही जिले के काफी भाजपा नेताओं में असंतोष फैल गया है।इसी असंतोष के चलते रविवार भाजपा के मन की बात प्रोग्राम के इंचार्ज दविंदर धीर ने भाजपा पार्टी की नीतिओं से खफा होकर अपना इस्तीफा दे दिया।दविंदर धीर ने आगे कहा मैंने अपने पद से अपना इस्तीफा दिया है, क्योंकि मुझे लगता है भारतीय जनता पार्टी पुराने कार्यकर्ता विरोधी पार्टी बन गई है।मुझे लगा कि मुझे जितना सम्मान मिलना चाहिए पार्टी द्वारा नहीं दिया गया।उन्होंने कहा मैं लंबे समय से पूरी निष्ठां से पार्टी के साथ कार्य कर रहा हूँ।गौरतलब है की जिला और मंडलो की टीम की घोषणा के बाद कई जिला पदाधिकारो व पुराने मंडल अध्यक्षो को बदलने से कई भाजपा नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें