कहा-नशामुक्त पंजाब यात्रा का शाम 6 बजे रामनिक चौक पर किया जाएगा भव्य स्वागत
नशामुक्त पंजाब यात्रा 28 सितंबर को पहुंचेगी कपूरथला, भाजपा जिला अध्यक्ष ने भगवंत मान सरकार पर किए राजनीतिक हमले
कपूरथला
किसी का एक मरे,किसी के दो मरे,गलती सरकार की है,हर्जाना लोग भरते है,नहीं चलेगा अब ज्यादा दिन झाड़ू वालो का कारा,भाजपा का नारा है,नशा मुकाना सारा है।यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने रविवार को पत्रकारों को 28 सितंबर को कपूरथला में पहुँचने वाली नशामुक्त पंजाब यात्रा की जानकारी देते हुए कही।चेतन सूरी ने बताया कि नशामुक्त पंजाब यात्रा 28 सितंबर सोमवार को शाम 6 बजे कपूरथला विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।यह यात्रा सेंट्रल टाउन,होम नीड्स स्टोर,रामनिक चौक,सुल्तानपुर रोड, कपूरथला में होगी।इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश,पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला इस यात्रा को संबोधित करेंगे।इस अवसर पर चेतन सूरी ने शहर के सभी सामाजिक,धार्मिक,सामाजिक सेवा संगठनों,किसानों,मजदूरों,दुकानदारों,व्यापारियों और समाज के हर वर्ग से इस नशामुक्त पंजाब यात्रा में शामिल होने और अपनी आवाज उठाने की अपील की।चेतन सूरी ने भगवंत मान सरकार पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाएं करना आसान है,लेकिन गांवों और शहरों में जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाना सरकार की असली जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि सरकार को विज्ञापनों और राजनीतिक दावों के बजाय आंकड़ों के साथ जवाब देना चाहिए।जनता जानना चाहती है कि नशा विरोधी अभियान के बाद वास्तव में कितनी कमी आई है और कितने युवाओं का इलाज हुआ है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नारे नशा मुकाना सारा के आह्वान पर उन्होंने कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से 28 सितंबर को रामनिक चौक पहुंचने और अभियान में भाग लेने की अपील की है।उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम नहीं कर रही है,जिस के कारण पंजाब में नशा खत्म नहीं हो रहा है।अगर पंजाब सरकार चाहती तो राज्य को नशामुक्त कबका बना सकती थी?आम आदमी पार्टी (आप)सरकार ने पंजाब से नशा खत्म करने के लिए 6 बार समय सीमा दी थी,लेकिन जमीनी स्तर पर नशा खत्म नहीं हुआ है,बल्कि इसका जाल और फैल गया है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता नशा व्यापार में शामिल हैं और सरकार ड्रग डीलरों को संरक्षण दे रही है।पंजाब सरकार से मेरा सवाल है कि अगर केंद्र सरकार हर तरह की मदद के लिए तैयार है,तो राज्य सरकार उचित कार्रवाई क्यों नहीं करती?चेतन सूरी ने कहा कि कई तरह के नशे होते हैं,कुछ बाहर से आते हैं और कुछ दवा कंपनियां बनाती हैं।इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की जरूरत है और अगर राज्य सरकार निष्क्रिय रहेगी तो नशा कैसे रुकेगा?क्योंकि पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि आज भी अधिकारी काम करने को तैयार हैं, लेकिन सरकार ईमानदार नहीं है।इस मौके पर निर्मल सिंह नाहर,यादविंदर पासी,विशाल सोंधी,कुशल दीप सिंह,अशोक महला,गोपाल कृष्ण अरोरा,जसपाल आदि उपस्थित थे।







