Tribune Times

Tribune Times

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद, एक गिरफ्तार

SHARE:

 

अमृतसर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर अवैध हथियारों की सप्लाई हासिल करने में जुटा था। जांच में यह भी पता चला है कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस थानों और अन्य सरकारी संस्थानों को निशाना बनाकर वारदात की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए साजिश को नाकाम कर दिया। इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही विदेशी तस्करों से उसके संपर्क और नेटवर्क की आगे–पीछे की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें