राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब में केकिंग और कैनोइंग को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की
सुल्तानपुर लोधी में जल खेलों के समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सुल्तानपुर लोधी, 13 अक्टूबर: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब जल खेलों, विशेषकर केकिंग और कैनोइंग के क्षेत्र में जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।
‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत सुल्तानपुर लोधी में पवित्र काली वेईं में करवाई गई जल खेलों के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्पीकर स. संधवां ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी से जल खेलों के प्रति बढ़ती रुचि का पता चलता है और पंजाब में इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपार संभावनाएं हैं।
स्पीकर ने जल खेलों करवाने की पहल करने और पंजाब में इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि पंजाब में केकिंग और कैनोइंग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि जमीनी स्तर पर इन खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उभरते खिलाड़ियों को उचित अवसर उपलब्ध करवाए जाएं, तो पंजाब जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जल खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सकता है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में जल खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि केकिंग और कैनोइंग को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे और पंजाब खेलों के क्षेत्र में अपना खोया हुआ गौरव दोबारा हासिल कर सकेगा।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने, उन्हें तराशने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ऐसे और खेल आयोजनों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इसके बाद स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां और संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बाबा श्री प्रगट नाथ सिंह जी के साथ जल खेलों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर सुल्तानपुर लोधी के एएसपी धीरेंद्र वर्मा, एसडीएम जसजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह, कोच गुरप्रीत सिंह, सुनीता देवी, इंद्रजीत कौर, अमरजीत कौर, सुनील कुमार, जसवीर सिंह, अमनजीत सिंह संधू, राजन मट्टू, प्रिया सैनी, शिक्षा विभाग से लखविंदर सिंह और अमनदीप सिंह खैहरा सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।







