28सितम्बर को कपूरथला पहुंचेगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा,स्वागत सबंधी भाजपा की हुई बैठक
ट्रिब्यून टाइम्स न्यूज
कपूरथला,23 सितंबर
पंजाब को नशे से मुक्त करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा पंजाब द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 28 सितम्बर को कपूरथला जिले में पहुंचेगी।यात्रा के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है।यात्रा के संबंध में भाजपा की हुई मीटिंग दौरान भाजपा जिलाध्क्षय चेतन सीरी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पंजाब के भविष्य की लड़ाई है और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि अब समय केवल चिंता जताने का नहीं,बल्कि संकल्प लेकर आगे बढ़ने का है।पंजाब की धरती ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है और नशे की चुनौती को भी हम सब मिलकर हराएंगे।चेतन सूरी कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा केवल एक यात्रा नहीं,बल्कि समाज में जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही मुहिम है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर शिक्षा,खेल,मेहनत,हुनर और सकारात्मक सोच की ओर ले जाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा,हम ऐसा पंजाब चाहते हैं जहां किसी मां को अपने बेटे के भविष्य की चिंता न हो और पंजाब की जवानी नशे में नहीं,बल्कि अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करे।उन्होंने कपूरथला जिले के युवाओं,सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं,व्यापारियों,किसानों और आम नागरिकों से अपील की कि 28 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में यात्रा के साथ जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दें।इस दौरान भाजपा नेताओ मनु धीर,उमेश शारदा ने भी लोगों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक चुनौती का मुकाबला जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है।चेतन सूरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का असर केवल प्रभावित व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता,बल्कि पूरा परिवार और सामाजिक व्यवस्था इससे प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर चलने वाले जनजागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों का संदेश पहुंचाना और प्रभावित परिवारों की आवाज को सामने लाना होना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंजाब के अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और इस विषय पर समाज को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।चेतन सूरी ने कहा कि नशे के खिलाफ किसी भी अभियान में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से जरूरी है।स्कूलों,कॉलेजों,खेल संस्थाओं,सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल जागरूकता ही नहीं,बल्कि नशे की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास तथा परिवारों को आवश्यक सहयोग भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित परिवारों को सामाजिक सहयोग मिलना चाहिए ताकि वे अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सकें।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपने स्तर पर जागरूकता फैलाएं और किसी भी प्रभावित परिवार को अकेला महसूस न होने दें।चेतना सूरी ने राज्य में बढ़ते नशे के प्रकोप को लेकर आप सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आज पंजाब का युवा खेतों और खेल के मैदानों की जगह नशे की चपेट में आ रहा है।हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि खाने की डिलीवरी में भले देरी हो जाए, लेकिन नशा चंद मिनटों में गलियों में टॉफी की तरह उपलब्ध हो रहा है।चेतन सूरी ने आप सरकार के पुराने वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले अरविंद केजरीवाल ने 3 महीने में नशा खत्म करने का दावा किया था,जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान हर साल 15 अगस्त तक पंजाब को ड्रग फ्री बनाने का खोखला वादा दोहराते हैं। सरकार के उस दावे पर भी तंज कसा गया जिसमें 95,000 नशा तस्करों को जेल भेजने की बात कही गई थी।उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब की जेलों की कुल क्षमता ही लगभग 30,000 है,तो यह आंकड़ा सिर्फ कागजी खेल के अलावा कुछ नहीं है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं,बल्कि एक सामाजिक अभियान है। भाजपा का लक्ष्य नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करना, युवाओं को रोजगार व खेलों से जोड़ना और स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता फैलाना है।उन्होंने पंजाब की जनता और युवाओं से एकजुट होकर इस सामाजिक लड़ाई को लड़ने की अपील की और कहा कि राज्य को इस संकट से बाहर निकालने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है।इस अवसर पर उमेश शारदा मनु धीर,निर्मल सिंह नाहर,मधु सूद,यश महाजन,अशोक माहला,महिंदर सिंह ब्लेर,विशाल सोंधी,सरबजीत सिंह दिओल,मस्सा सिंह, प्रफेशर अनुराग शर्मा,डा.रणवीर कौशल,विकास शास्त्री,कर्ण राजपूत,सुशिल भल्ला,गुरप्रीत सिंह रंधावा,यादविंदर पासी, राकेश गुप्ता,दलजीत सिंह,सुनील अरोड़ासुखविंदर सिंह जिम्मी,बलजिंदर साबर,अरुण सिंह,शिंदे सिंह,ईशा महाजन, संजीव खन्ना,हैप्पी पंडित,गोल्डी नाहर,सरवन सिंह,राजवीर, जगदीश शर्मा,रिंपी शर्मा,बॉबी शर्मा,कुशलदीप सिंह,नरेश सेठी,कमल प्रभाकर,लक्की सरपंच,संदीप,विक्की गुजराल, दविंदर धीर,धर्मबीर बॉबी,पियूष मनचंदा,ओमप्रकाश बहल आदि उपस्थित थे।









