Tribune Times

Tribune Times

देश के निर्माण में इंजीनियरों का अमूल्य योगदान: अमरजीत कौर पूजा

SHARE:

 

मोहाली, 15 सितंबर (मनमोहन सिंह)

अनमोल मुस्कान चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन अमरजीत कौर पूजा ने आज यहां एक संदेश के माध्यम से देश के सभी इंजीनियरों को राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि इंजीनियर केवल इमारतों, सड़कों, पुलों और तकनीकी ढांचे के निर्माता ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति और आधुनिक विकास के महत्वपूर्ण सूत्रधार भी हैं। उनकी मेहनत, सूझबूझ और नवीन सोच ने देश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस हमारे देश के सभी इंजीनियरों की सेवाओं, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने देश की प्रगति में योगदान दे रहे प्रत्येक इंजीनियर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें