नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।




