Tribune Times

Tribune Times

कपूरथला में बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फा की यरिंग

SHARE:

 

कपूरथला जिले में सोमवार दोपहर गांव खानोवाल में एक युवक को सड़क किनारे पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिनमें से दो गोलियां युवक को लगीं। गंभीर हालत में उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय रहम अली निवासी गुज्जरों का डेरा, गांव खानोवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल, डीएसपी कपूरथला मेजर डॉ. शीतल सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी एसआई रमन कुमार और थाना सदर के एसएचओ एसआई मेजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि की है।पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच दो बाइक सवार युवक खानौवाल गांव में गुज्जरों के डेरे के पास सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे। इसी दौरान रहम अली भैंसें चराकर वहां से आ रहा था। उसने दोनों युवकों को वहां पेशाब करने से यह कहते हुए रोका कि डेरे में बहन-बेटियां रहती हैं।आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों युवक तैश में आ गए और उन्होंने पिस्तौल निकालकर रहम अली पर फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां रहम अली को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।मौके पर जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध भी नजर आ रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि करीब चार-पांच महीने पहले भी रहम अली और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस पुरानी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

 

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें