Tribune Times

Tribune Times

कपूरथला के अमनदीप सिंह माथोन अब ऑस्ट्रेलिया देश के बने फ्लाइंग ऑफिसर

SHARE:

 

-चार पीढ़ियों की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स में पायलट ऑफिसर बने अमनदीप माथोन

 

-कपूरथला मूल के अमनदीप सिंह माथोन परिवार ने रचा गौरवशाली इतिहास

 

 

 

ट्रिब्यून  टाइम्स  न्यूज

कपूरथला

अगर आप के अंदर कुछ करने की चाहत हो, तो कहीं भी खुद को निखार सकते हैं. ऐसे ही पंजाब के कपूरथला के रहने वाले कमलप्रीत सिंह  ने रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर  के पद पर नियुक्त होकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह गौरवपूर्ण क्षण उनके परिवार और समुदाय के लिए गर्व की बात बन गया है.कमलप्रीत ने कपूरथला के सेंट्रल स्कूल और आर्मी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और बाद में जालंधर के डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी  से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत उन्होंने गोइंदवाल स्थित पावर प्लांट से की, जिसके बाद 2017 में वे वर्क परमिट पर ऑस्ट्रेलिया चले गए.ऑस्ट्रेलिया में एक निजी कंपनी में सात वर्षों तक काम करने के बाद कमलप्रीत ने दो साल पहले स्थायी निवास प्राप्त किया और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गए. इसके बाद उन्होंने सेल, विक्टोरिया में स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया और सफलतापूर्वक इनिशियल ऑफिसर कोर्स पास कर लिया.कमलप्रीत का कहना है कि यह नियुक्ति उनके परिवार की मिलिट्री सर्विस की परंपरा का विस्तार है. उन्होंने कहा कि गर्व के साथ ऑस्ट्रेलिया की रक्षा सेवा में अपना योगदान दूंगा. यह मेरे परिवार और समुदाय के लिए सम्मान की बात है. उनके पिता सेवा सिंह ने बताया कि कमलप्रीत को बचपन से ही सेना में जाने का सपना था और उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनके बड़े भाई सरबजीत सिंह पहले से ही न्यू साउथ वेल्स पुलिस विभाग में एक दशक से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं.कमलप्रीत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कपूरथला में व्यापक उत्सव मनाया गया. स्थानीय निवासियों, मित्रों, और रिश्तेदारों ने उनके परिवार को बधाइयां दीं और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उनकी सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि भारतीय मूल के लोग विश्व की रक्षा सेवाओं में प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं.कपूरथला (पंजाब) से संबंध रखने वाले माथोन परिवार के लिए यह बेहद गौरव और सम्मान का क्षण है, क्योंकि परिवार की चार पीढ़ियों से चली आ रही सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अमनदीप सिंह माथोन ने रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल से स्नातक होकर पायलट ऑफिसर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है।माथोन परिवार में सेवा भावना पीढ़ियों से रची-बसी है। अमनदीप के दादा निर्मल सिंह तथा पिता सेवा सिंह माथोन भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। परिवार की यह गौरवशाली विरासत अब ऑस्ट्रेलिया में भी जारी है, जहां नई पीढ़ी राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित है।अमनदीप तीन भाइयों में मध्य पुत्र हैं और विशेष बात यह है कि तीनों भाइयों ने सेवा का मार्ग चुना है। बड़े भाई सरबजीत सिंह माथोन ने ऑस्ट्रेलियाई सेना में सेवा देने के बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल में पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य किया। वहीं छोटे भाई कमलप्रीत सिंह माथोन वर्तमान में रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।माथोन परिवार मूल रूप से पंजाब के ऐतिहासिक शहर कपूरथला का निवासी है। तीनों भाइयों का जन्म भारत में हुआ और उनका पालन-पोषण एक सैन्य परिवार में हुआ। पिता सेवा सिंह माथोन की सैन्य सेवा और अनुशासित जीवनशैली ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेना के स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने से उनमें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संस्कार और भी मजबूत हुए।लगभग दो दशक पहले परिवार ऑस्ट्रेलिया में बस गया, जहां उन्होंने मेहनत और लगन के साथ नई पहचान बनाई। परिवार का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अवसर, स्वतंत्रता और बेहतर भविष्य निर्माण का मंच प्रदान किया है। इसी कृतज्ञता की भावना से प्रेरित होकर परिवार के सदस्य देश और समाज की सेवा को अपना दायित्व मानते हैं।अमनदीप माथोन की यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है। चार पीढ़ियों तक चली आ रही यह सेवा परंपरा इस बात का प्रतीक है कि कर्तव्य, समर्पण और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्य समय और सीमाओं से परे होते हैं। पायलट ऑफिसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए अमनदीप अब इस गौरवशाली विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें